मुंबई में भी कोरोनावायरस का खतरा मंडराया, दो व्यक्ति निगरानी मे

Last Updated 24 Jan 2020 03:36:38 PM IST

चीन से लौटे दो व्यक्तियों के नए किस्म के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की आशंका के चलते उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में यहां एक अस्पताल के अलग वार्ड में रखा गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


दरअसल चीन में कोरोनावायरस से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हैं और इसके चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 19 जनवरी से 1,789 यात्रियों की कोरोनावायरस संक्रमण की जांच (थर्मल स्क्रीनिंग) हो चुकी है। इन्हीं में से दो यात्री, जो चीन से यहां आए थे, उन्हें बीएमसी द्वारा संचालित चिंचपोकली के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक इस जानलेवा संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने कहा, ‘‘बीते 14 दिन में चीन के वुहान से होकर आए किसी भी यात्री को थर्मल स्क्रीनिंग में इससे संक्रमित नहीं पाया गया।’’ 

इस विषाणु से संक्रमण का पहला मामला चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से सामने आया था।

चीन में कोरोनावायरस के मद्देनजर बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के कस्तूरबा अस्पताल में एक अलग वार्ड बनाया गया है। 

बीएमसी में कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पद्मजा केस्कर ने बताया, ‘‘ऐसे लोगों के निदान और उपचार के लिए एक अलग वार्ड बना दिया गया है जिनके कोरोनावायरस से संक्रमित होने की आशंका है।’’         
 

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment