फडणवीस पर कांग्रेस ने लगाये ‘फर्जी’ वीडियो सांझा करने का आरोप

Last Updated 20 Dec 2019 01:10:03 PM IST

महाराष्ट्र कांग्रेस की विधायक यशोमति ठाकुर ने शुक्रवार को भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि वह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के एक विश्वविद्यालय में छात्रों द्वारा ‘हिंसक प्रदर्शन’ का ‘फर्जी’ वीडियो ट्वीट करके भ्रम का माहौल बना रहे हैं।


भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस(फाइल फोटो)

व्यवस्था के प्रश्न के तहत विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे वीडियो महाराष्ट्र के औद्योगिक विकास को नुकसान पहुंचा सकते हैं।      

उन्होंने कहा, ‘‘सदन में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कई फर्जी वीडियो ट्वीट किए हैं और उन्हें जामिया (मिल्लिया इस्लामिया) विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा हिंसक प्रदर्शन बताया है।’’      

उन्होंने कहा कि हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ट्विटर पर पहले ही फडणवीस की पोल खोल चुके हैं।      

ठाकुर ने कहा, ‘‘औद्योगिक राज्य होने के नाते महाराष्ट्र को फडणवीस जैसे वरिष्ठ नेता द्वारा फैलाए गए भ्रम का दुष्प्रभाव झेलना पड़ सकता है। हमारे उद्योगों पर असर नहीं होना चाहिए। ऐसे मुद्दों में समुचित कदम उठाया जाना चाहिए।’’

 

भाषा
नागपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment