बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता पर क्रूड बम फेंक कर हत्या

Last Updated 18 Aug 2019 04:56:39 PM IST

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बदमाशों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के एक पचास वर्षीय कार्यकर्ता पर क्रूड बम फेंक कर उनकी हत्या करने की घटना सामने आई है।


भाजपा कार्यकर्ता पर क्रूड बम फेंक कर हत्या

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में के लाभपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के एक पचास वर्षीय कार्यकर्ता "दलू शेख (50) की शनिवार रात को बम से घायल होने की वजह से मौत हो गई।"

उन्होंने आगे बताया, "व्यक्ति भाजपा का कार्यकर्ता था। आगे की जांच के बाद ही मौैत के पीछे कारणों का पता चल पाएगा।"

अधिकारी ने बताया कि उन्हें अभी तक घटना की औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शेख की हत्या करने वाले बदमाश तृणमूल कांग्रेस के सदस्य थे और उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।



प्रदेश भाजपा के महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लोग उनकी पार्टी के कार्यकतार्ओं को बार-बार निशाना बना रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा नहीं चल सकता और आरोपियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

आईएएनएस
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment