पंजाब: परिवार के सदस्यों की हत्या करने के बाद शख्स ने की आत्महत्या

Last Updated 03 Aug 2019 12:09:44 PM IST

पंजाब के मोगा के एक गांव में एक शख्स ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात मोगा के पास के गांव नाठुवल में हुई।

अधिकारी ने कहा कि 27 वर्षीय संदीप सिंह ने कथित तौर पर अपनी दादी, पिता, मां, बहन और तीन वर्षीय भांजी (बहन की बेटी) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

उसके दादा गोली लगने से घायल हुए हैं।

घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment