गुजरात : अल्पेश ठाकोर, धवल सिंह जाला भाजपा में शामिल

Last Updated 19 Jul 2019 04:44:29 AM IST

गुजरात में कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह जाला बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए।




अल्पेश ठाकोर, धवल सिंह जाला

दोनों यहां भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम में पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघानी भी मौजूद थे। ठाकोर और जाला ने राज्यसभा उपचुनाव में कथित रूप से कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ मतदान करने के बाद पांच जुलाई को विधायकी से इस्तीफा दे दिया था।

पाटन जिले के राधनपुर से विधायक रहे ठाकोर (43) ने कहा था कि वह कांग्रेस में नाखुश थे। वह 2017 के विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। ठाकोर के करीबी जाला साबरकांठा के बायड से विधायक थे।

भाषा
गांधीनगर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment