मुंबई में चार मंजिला रिहायशी इमारत गिरी, 12 की मौत

Last Updated 17 Jul 2019 06:19:16 AM IST

दक्षिण मुंबई के डोंगरी में मंगलवार को म्हाडा की चार मंजिला रिहायशी इमारत गिर गई। घनी आबादी वाले इलाके में स्थित इस इमारत के मलबे में दबकर 12 लोगों की मौत हो गयी।


मुंबई में चार मंजिला रिहायशी इमारत गिरी

स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने बताया कि मलबे में अभी तक 40-50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। सात लोग घायल भी हुए हैं। नगर आयुक्त को मामले की जांच शुरू करने को कहा गया है।
बचाव कार्य में मदद के लिए एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि इमारत करीब 100 पुरानी है। वह खस्ता हाल इमारतों की सूची में नहीं थी, उसे पुन: विकास के लिए डेवेलपर को दिया गया था। वहां 10-15 परिवार रह रहे थे। घटनास्थल के आस-पास तंग गलियां होने के कारण राहतकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

मालिकाना हक को लेकर भ्रम :  इमारत की मिल्कियत को लेकर भ्रम की स्थिति है। माना जाता है कि यह इमारत 100 साल पुरानी है। कांग्रेस विधायक भाई जगताप ने आरोप लगाया कि स्थानीय निवासी इमारत के बहुत पुराने होने जाने और उसकी जर्जर अवस्था के मद्देनजर तेजी से कार्रवाई करने के लिए महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) को शिकायत कर रहे थे जबकि म्हाडा के शीर्ष पदाधिकारी ने कहा कि इमारत प्राधिकरण की नहीं है। म्हाडा के मरम्मत बोर्ड के प्रमुख विनोद घोसलकर ने कहा कि इमारत प्राधिकरण की नहीं है जैसा कि कुछ स्थानीय लोगों और जगताप ने कहा है। बहरहाल म्हाडा के अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गए।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment