दर्दनाक हादसा: कर्नाटक में घर की छत गिरने से पति-पत्नी और 4 बच्चों की मौत

Last Updated 26 Jun 2019 03:13:16 PM IST

कर्नाटक के बासावाकल्याण शहर में घर की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी।


प्रतिकात्मक फोटो

कर्नाटक के बीदर जिले में घर की छत गिरने से एक परिवार के सभी छह सदस्यों की बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घर की मिट्टी से बनी छत जिस समय गिरी, उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ितों की पहचान नदीम शेख, उसकी पत्नी व चार बच्चों के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बसवकल्याण निर्वाचनन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नारायण राव ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया और मौतों पर शोक जताया।

एजेंसियां
बीदर (कर्नाटक)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment