पणजी उपचुनाव लड़ने के बारे में अभी तक नहीं सोचा है : उत्पल पर्रिकर

Last Updated 29 Mar 2019 02:55:37 PM IST

गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर के बड़े बेटे उत्पल पर्रिकर ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने अभी तक पणजी उपचुनाव लड़ने के बारे में नहीं सोचा है और वह ‘सही समय’ पर इसके बारे में निर्णय लेंगे।


भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर और बड़े बेटे उत्पल पर्रिकर (फाइल फोटो)

पणजी विधानसभा सीट 17 मार्च को मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग वहां से उत्पल को प्रत्याशी बनाये जाने के लिए दबाव बना रहा है।      उन्होंने बताया, ‘‘इस समय, मैं यह नहीं सोच रहा हूं। लेकिन मैं सही समय पर विचार करूंगा।’’          

यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा ने उनसे पणजी उप चुनाव लड़ने के लिए संपर्क किया है, तो उत्पल ने कहा कि यह समय अभी भी उनके लिए शोक का समय है, ऐसे में इस तरह की चर्चा नहीं हुई है।   उन्होंने बताया, ‘‘मैं अभी भी अपने पिता के निधन को लेकर दुखी हूं, ऐसे में मैंने अभी तक कुछ भी निर्णय नहीं किया है।’’          

इस महीने की शुरूआत में भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने दावा किया था कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने उत्पल और उनके भाई अभिजीत से संपर्क किया था और भाजपा की गतिविधियों में भाग लेने का उनसे अनुरोध किया था।

भाषा
पणजी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment