पाकिस्तान ने किया राजौरी में संघर्षविराम का उल्लंघन

Last Updated 28 Jan 2019 12:21:50 AM IST

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की।


पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंदर आनंद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अपराह्न् 1.35 बजे संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए नौशेरा सेक्टर में मोर्टार से गोले दागे।

उन्होंने कहा, "भारतीय सेना ने इस गोलाबारी का कड़ाई से जवाब दिया। हमारी तरफ कोई नुकसान नहीं हुआ है।"



पाकिस्तान ने शनिवार को पुंछ जिले में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इसके बाद भारतीय सेना ने गणतंत्र दिवस पर मिठाइयों का आदान-प्रदान रद्द कर दिया था।

आईएएनएस
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment