मिजोरम: मिजो नेशनल फ्रंट के नेता जोरामथांगा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Last Updated 15 Dec 2018 12:52:28 PM IST

मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के नेता जोरामथांगा ने शनिवार को मिजोरम के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह 12 सदस्यीय मंत्रिपरिषद का नेतृत्व करेंगे।


मिजोरम:जोरामथांगा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

राज्यपाल के राजशेखरन ने यहां राज भवन में एक समारोह में जोरामथांगा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जोरामथांगा ने मिजो भाषा में शपथ ली।         

पूर्वोत्तर राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका तीसरा कार्यकाल है। उन्होंने साल 1998 और 2003 में मिजोरम में एमएनएफ सरकार का नेतृत्व किया था। तॉनलुइया राज्य के उप मुख्यमंत्री होंगे।         

जोरामथांगा के साथ 11 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें पांच कैबिनेट मंत्री और छह राज्य मंत्री शामिल हैं।         

पांच कैबिनेट मंत्री हैं : तॉनलुइया, आर लालथंगलियाना, लालचमलियाना, लालजिरलियाना और लालरिनसांगा।          
छह राज्य मंत्री हैं : के लालरिनलियाना, लालचंदामा राल्टे, लालरुआतकिमा, डॉ. के बेइचुआ, टी जे लालनुंत्लुआंगा और रॉबर्ट रोमाविया राल्टे।         

राज्य में 16 प्रमुख गिरिजाघरों के समूह एमकेएचसी के अध्यक्ष रेव आर लालमिगथांगा ने समारोह के दौरान बाइबिल पढी और प्रार्थना की।         

एमएनएफ हाल ही में विधानसभा चुनाव में 40 में से 26 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता में आई।

भाषा
आइजोल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment