दिल्ली सरकार ने की सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां बहाल

Last Updated 22 May 2025 04:23:30 PM IST

दिल्ली सरकार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां बहाल कर दी हैं। सरकार ने जारी आदेश में कहा है कि अब किसी भी अधिकारी/ कर्मचारी के अवकाश लेने पर प्रतिबंध नहीं है, वह अपने सक्षम अधिकारी की अनुमति से अवकाश ले सकता है।


रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार

दरअसल सरकार ने बीती आठ मई को जारी आदेश में अधिकारियों /कर्मचारियों के अवकाश लेने पर रोक लगा दी थी। 

दिल्ली सरकार ने सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर लगी रोक वाले आदेश को बुधवार को वापस ले लिया है। दरअसल सरकार ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव को देखते हुए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी थीं। 

हालांकि इस सरकारी आदेश के दो दिन बाद ही यानी 10 मई को दोनों के देशों के बीच सीज फायर हो गया था। 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच भारी तनाव हो गया था।

हालांकि इस बीच भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पीओके और पाकिस्तान के क्षेत्र में आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया था। फिलहाल सीमा पर स्थिति सामान्य मानी जा रही है।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment