Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में सिख युवाओं ने निकाली खालसा तिरंगा यात्रा
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवानों के सम्मान में बुधवार को दिल्ली सिख समुदाय ने खालसा तिंरगा यात्रा (Khalsa Tiranga Yatra) निकाली।
![]() |
इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा एवं शिक्षामंत्री आशीष सूद समेत अन्य गण्यमान्यों से हिस्सा लिया। खालसा तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने बाइक रैली निकाली। इसकी अगुआाई मनजिन्दर सिंह सिरसा कर रहे थे। तालकटोरा स्टेडियम से शुरू हुई युवाओं की बाइक रैली का समापन इंडिया गेट स्थित वॉर मैमोरियल पर हुआ। रैली में युवा देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। सिरसा ने पहलगाम की आतंकी घटना को याद करते हुए शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलिअर्पित की।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी देशवासी एकजुट होकर आतंकवाद के विरुद्ध अभियान छेड़ें। निदरेषों की हत्या को बर्दास्त नहीं किया जा सकता। सेना के उन जवानों को सलाम करते हैं, जिन्होंने सीमापार जाकर दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए। रेखा गुप्ता ने बाइक रैली को झंड़ी दिखाते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक रैली नहीं, बल्कि उन वीर सैनिकों के सम्मान में देश की ओर से एक दृढ़ संदेश है। बाइक रैली का दृश्य अपने आप में ऐतिहासिक है।
सभी लोग तिरंगे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े दिख रहे हैं। यह यात्रा हमारी एकता, संकल्प और देशभक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह संदेश देना चाहती हूं कि देश का युवा हर पल मातृभूमि की सेवा के लिए आपके साथ खड़ा है।
पर्यावरण मंत्री मनिजंदर सिंह सिरसा ने बाइक रैली का नेतृत्व करते हुए कहा कि राजधानी के हजारों की संख्या में सिख समुदाय के युवक गर्व के साथ दिल्ली की सड़कों पर तिरंगा लेकर तीनों सेनाओं के जवानों के सम्मान में आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह राजौरी के गुरु द्वारे पर हुए हमले का बदला पाकिस्तान में घुस कर लिया है। इसके पूरा सिख समुदाय भारतीय सेना को सम्मान देने के लिए तिरंगा हाथ में लेकर सड़क कर उतरा है। उन सभी सैनिकों को हम सलाम करते हैं।
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम से आज देश के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में जो सिख युवा यहां उपस्थित हुए हैं, उनका धन्यवाद करता हूं।
कालकाजी में निकाली तिरंगा यात्रा : भाजपा की निगम पाषर्द योगिता सिंह की अगुआई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कालकाजी में सिंदूर ऑपरेशन के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली। कालकाजी स्थित आर्य समाज मंदिर,रघुनाथ मंदिर और गुरुद्वारा समिति द्वारा निकाली गयी सिंदूर यात्रा विभिन्न इलाकों से गुजरती हुई डबल स्टोरी पहुंची। हाथ में तिरंगा लिए महिलाएं बंदे मातरम के नारे लगा रही थीं। तिरंगा यात्रा में संगीता चोपड़ा, बिनी नवल, सुरेंद्र कुमारी, सरदारनी जसवंत कौर समेत बड़ी संख्या में महिलाओं से हिस्सा लिया।
| Tweet![]() |