Delhi Tihar Jail: तिहाड़ जेल में धारदार हथियार से दो कैदियों पर जानलेवा हमला
Delhi Tihar Jail: अतिसुरक्षित कहे जाने वाले तिहाड़ जेल में एक कैदी ने दो अन्य कैदियों पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं घायल कैदियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
![]() तिहाड़ जेल |
जहां डॉक्टरों ने एक कैदी को भर्ती कर लिया वहीं दूसरे कैदी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायल कैदियों की पहचान लवली और लवीश के रूप में हुई है।
वेस्ट जिला के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को जेल नंबर-9 में हुई। जहां एक कैदी ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर लवली और लवीश पर शुक्रवार रात हमला कर दिया।
जिससे दोनों कैदी घायल हो गए। फिलहाल पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है। डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि शुक्रवार रात हरिनगर थाना पुलिस को तिहाड़ जेल में हत्या के मामले में बंद दो कै दियों के घायल होने की सूचना मिली थी।
उन कैदियों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां जांच में पता चला कि लोकेश नामक कैदी ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए अपने साथी नितिन, हिमांशु और अभिषेक के साथ मिलकर लवली और लवीश पर हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए।
अस्पताल में डॉक्टरों ने एक कैदी को भर्ती कर लिया जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में बीएनएस की धारा 304/2024 व 109/118 (1)/3 (5) के तहत मामला दर्ज कर किया है।
| Tweet![]() |