Delhi Baby Care Fire: हॉस्पिटल का मालिक तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

Last Updated 28 May 2024 08:52:54 AM IST

Delhi Baby Care Fire: राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने सोमवार को उस निजी अस्पताल के मालिक और हादसे के समय ड्यूटी पर तैनात रहे डॉक्टर को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया, जहां आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।


बेबी केयर हॉस्पिटल का मालिक तीन दिन की पुलिस रिमांड पर

Delhi Baby Care Fire: दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के लिए उनकी हिरासत का अनुरोध किया था। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विधि गुप्ता आनंद ने अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन खिची और डॉक्टर आकाश को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Delhi Baby Care Fire: डॉक्टर आकाश शनिवार देर रात अस्पताल में आग लगने के समय ड्यूटी पर थे। मामले में विस्तृत आदेश का इंतजार है।

Delhi Baby Care Fire: पुलिस ने रविवार को दोनों डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में ‘बेबी केयर न्यू बॉर्न चाइल्ड हॉस्पिटल’ में शनिवार रात भीषण आग लग गई थी।

Delhi Baby Care Fire: अस्पताल संचालन का लाइसेंस कथित तौर पर समाप्त हो चुका है और इसके पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं है।

Delhi Baby Care Fire: विवेक विहार पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन और व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) और 304ए (लापरवाही से मौत), 304 (गैर इरादतन हत्या के लिए सजा) और 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment