Lok Sabha Election 2024 : AAP का चुनावी थीम सांग लांच
आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव-प्रचार अभियान के तहत एक गीत ‘जेल के जवाब में हम वोट देंगे’ की शुरुआत की।
AAP का चुनावी थीम सांग लांच |
पार्टी का यह गीत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर केंद्रित है।
आप विधायक दिलीप पांडे द्वारा लिखित और गाए गए इस गीत की शुरुआत यहां आप मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नेताओं ने की।
इस गीत का शीषर्क ‘जेल का जवाब वोट से’ है। पांडे ने कहा कि हमारे चुनाव प्रचार गीत हमेशा लोगों के विचारों को प्रभावित करते हैं।
यह गीत लोगों की भावना को दर्शाता है। गीत के बोल आज के समय में हो रही घटनाओं की हकीकत को बयां करते हैं।
उन्होंने कहा कि यह गीत उन खतरों के बारे में बताता है जिनका लोगों को भविष्य में सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो वे संविधान बदल देंगे.. हमें उम्मीद है कि यह गीत लोगों को पसंद आएगा।
MUST WATCH
— AAP (@AamAadmiParty) April 25, 2024
AAP's Campaign Song For 2024 Lok Sabha Elections Is OUT NOW #AAPKaCampaignSong pic.twitter.com/8dJPAhN3wx
| Tweet |