Sansad Me Bhi Kejriwal : केजरीवाल और मान ने किया चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

Last Updated 09 Mar 2024 09:26:47 AM IST

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ‘संसद में भी केजरीवाल (Sansad Me Bhi Kejriwal), तो दिल्ली होगी और खुशहाल’ के नारे के साथ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरूआत की।


शुक्रवार को दिल्ली में ‘आप’ प्रत्याशी के चुनाव अभियान का शुभारंभ करते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व अन्य नेता। फोटो : लेखराज

उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। देश में आम चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं। प्रचार अभियान की शुरुआत यहां डीडीयू मार्ग स्थित आप मुख्यालय में पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुई।

इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग मेरा परिवार हैं और मैंने उनकी सेवा करने के सभी प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा नारा है ‘संसद में भी केजरीवाल तो दिल्ली होगी और खुशहाल।’

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप का शासन है और ये ऐसे दो राज्य हैं जहां बिजली की आपूर्ति नि:शुल्क है। भाजपा-नीत केंद्र सरकार आप सरकार द्वारा शुरू की गई हर परियोजना को दिल्ली के उपराज्यपाल के माध्यम से रोक देती है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों से विपक्ष के सभी सात उम्मीदवारों को संसद में भेजकर उन्हें ‘मजबूत’ बनाने का आग्रह किया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उनके राज्य में लोकसभा चुनाव में सभी 13 सीट आप की झोली में आएंगी।

उन्होंने केंद्र पर दिल्ली में केजरीवाल सरकार के काम में बाधा डालने और पंजाब का धन रोकने का भी आरोप लगाया।

आप दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में सीट बंटवारा समझौते के तहत विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के घटक दल कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, लेकिन पंजाब में दोनों दलों ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment