UP से नेहरू-गांधी परिवार की विदाई हो गई है, राहुल गांधी हताश और निराश हैं : अनुराग ठाकुर

Last Updated 07 Mar 2024 03:33:20 PM IST

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश से नेहरू-गांधी परिवार की विदाई हो गई है तो राहुल गांधी हताश और निराश दिखेंगे ही।


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी की यह हालत हो गई है कि उनकी गाड़ी के आगे कोई नहीं है और ना ही पीछे कोई है। ऐसा हताश और निराश व्यक्ति (राहुल गांधी) कुंठा में ही बार-बार बयान देगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भी जनता उन्हें सुनने नहीं आती, जहां नेहरू-गांधी परिवार की चार-चार पीढ़ियों को वोट मिलता था, सीटें जीतते थे, उस उत्तर प्रदेश से आज नेहरू-गांधी परिवार की विदाई हो गई है।

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि जब राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से हारकर वायनाड चले गए थे तब केरल के वायनाड से उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों के बारे में जो टिप्पणी की थी, उसका दर्द उन्हें भी आज तक होता है, तो उत्तर प्रदेश के लोगों को कितनी पीड़ा होती होगी। सोनिया गांधी ने भी अपने संसदीय क्षेत्र (रायबरेली) की अनदेखी की।

उन्होंने इंडी गठबंधन को भी दिखावे का गठबंधन बताते हुए 'ठगबंधन' करार दिया। 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment