Delhi RS Election: AAP के तीनों प्रत्याशी संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और ND गुप्ता ने राज्यसभा के लिए ने भरा नामांकन
दिल्ली से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 19 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और एन डी गुप्ता का छह साल का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है। इस बार आप ने सुशील गुप्ता की जगह दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल को उम्मीदवार बनाया है।
AAP सांसद संजय सिंह ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल किया। pic.twitter.com/84iLo2txBP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2024
दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग (DCW) की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। pic.twitter.com/JyOauWCsgU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2024
दिल्ली: AAP सांसद नारायण दास गुप्ता ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। pic.twitter.com/kVBZ1VxASZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2024
निर्वाचित होने के बाद एनडी गुप्ता और संजय सिंह का दूसरा कार्यकाल होगा।
अधिकारियों ने बताया कि मालीवाल, एनडी गुप्ता और सिंह ने सिविल लाइंस स्थित दिल्ली परिवहन आयुक्त कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया।
यदि आवश्यक हुआ तो तीन रिक्तियों को भरने के लिए चुनाव 19 जनवरी को होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 10 जनवरी को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 12 जनवरी है।
| Tweet![]() |