Delhi Rain: दिल्ली NCR में बारिश, तेज हवाओं से मौसम हुआ सुहाना
राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार की सुबह तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिसके चलते शहर के कई इलाकों में जलजमाव जैसी स्थिति बन गई।
![]() |
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में अगले पांच दिनों तक मुख्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना है।
आज सुबह-सुबह, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कई क्षेत्रों, जैसे वसंत विहार, मुनिरका और आरके पुरम में हल्की बारिश की खबरें आईं।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने सुबह 8:56 बजे एक्स पर लिखा, ''दिल्ली के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों (सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, लाल किला, प्रीत विहार, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम, नेहरू स्टेडियम, कालकाजी, तुगलकाबाद, इग्नू, एनसीआर (नोएडा, फरीदाबाद) में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहेंगी।"
मौसम विज्ञानियों ने आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। हालांकि, अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37.6 डिग्री पर पहुंच गया था। इसके अलावा, आज सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।
आईएमडी ने कहा कि शहर में सुबह 8:30 बजे तक 4.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिन दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
#WATCH राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम में बदलाव देखा गया। कई इलाकों में बारिश हुई। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2023
(वीडियो आर. के. पुरम सेक्टर 9 से है) pic.twitter.com/5Zj9U1bPt9
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
शुक्रवार सुबह से ही नोएडा में भी मौसम ने करवट ली है लोगों को एक तरफ तेज गर्मी और उमस से निजात मिली, तो दूसरी तरफ तेज हवाओं और झमाझम बारिश से कई जगहों पर जल भराव हो गया और कुछ जगहों पर पेड़ गिर पड़े। इसकी वजह से आवागमन भी प्रभावित हुआ।
मौसम के करवट लेते ही पारे में गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिनों तेज गर्मी और उमस के चलते लोगों का हाल बेहाल हो गया था और कई दिनों से यह उम्मीद जताई जा रही थी कि बारिश होगी और मौसम खुशनुमा हो जाएगा।
नोएडा में शुक्रवार सुबह से ही तेज हवाएं चल रही थी और बारिश हो रही थी। इसके चलते पारे में गिरावट तो जरूर दर्ज की गई, लेकिन कई सोसाइटियों और सेक्टरों के पास पेड़ भी टूट कर गिर पड़े। साथ ही साथ कई जगहों पर जल भराव की भी खबरें सामने आ रही हैंं, इसके चलते ऑफिस जाने वाले लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ रहा है।
तेज हवाओं के कारण जिन जगहों पर पेड़ गिरे हैं वहां पर विद्युत आपूर्ति को भी कुछ देर के लिए रोका गया है। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द गिरे हुए पेड़ों को साइड हटाकर विद्युत आपूर्ति फिर से शुरू की जाए।
| Tweet![]() |