दिल्ली में शादी का झांसा देकर JNU छात्रा के साथ रेप, FIR दर्ज

Last Updated 14 Sep 2023 11:47:04 AM IST

दिल्ली में जेएनयू (JNU) की छात्रा को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। उस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।


दिल्ली में शादी का झांसा देकर JNU छात्रा के साथ रेप, FIR दर्ज

पुलिस के अनुसार, दक्षिण दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की छात्रा शिकायतकर्ता केके ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात करीब चार साल पहले एक संस्था के माध्यम से एक व्यक्ति एके से हुआ।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा,"वे दोस्त बन गए। इस साल 3 अप्रैल को, वह वजीराबाद में अपने फ्लैट पर थी। वह आया और शादी का झांसा देकर उससे  शारीरिक संबंध बनाए। अब वह उससे शादी करने से इनकार कर रहा है।''

डीसीपी ने कहा, "वजीराबाद पुलिस स्टेशन में धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की जा रही है।"

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment