Delhi Congress : लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस में बड़ा बदलाव, अरविंदर सिंह लवली नए अध्यक्ष नियुक्त

Last Updated 31 Aug 2023 12:36:13 PM IST

दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के आलाकमान में दिल्ली के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।


अरविंदर सिंह लवली

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

लवली ने चौधरी अनिल कुमार (Chaudhary Anil Kumar) का स्थान लिया है। अनिल कुमार ने मार्च 2020 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी।

शीला दीक्षित (Sheila Dixit) की सरकार में बतौर मंत्री कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालने वाले लवली इससे पहले दिसंबर 2013 से फरवरी 2015 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment