रक्षाबंधन पर दिल्ली मेट्रो लगाएगी 106 अतिरिक्त फेरे

Last Updated 30 Aug 2023 09:32:22 AM IST

डीएमआरसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार 30 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन दिल्ली मेट्रो 106 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। डीएमआरसी ने इस बात की जानकारी आज दी।


रक्षाबंधन पर दिल्ली मेट्रो लगाएगी 106 अतिरिक्त फेरे

इसके अलावा यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों को स्टैंडबाई में रखा गया है। डीएमआरसी के अनुसार यात्रियों की भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। भीडभाड़ वाले स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था की गई है।

मेट्रो में  68.16 लाख यात्रियों ने यात्रा कर बनाया रिकार्ड :  मेट्रो ने एक दिन में यात्रियों को ढोने में नया रिकार्ड बनाया है।

डीएमआरसी ने एक बयान जारी कर बताया कि सोमवार 28 अगस्त को दिल्ली मेट्रो से एक दिन में सबसे ज्यादा 68.16 लाख यात्रियों ने सफर किया है, जो एक रिकार्ड है।

इससे पहले 10 फरवरी 2020 को एक दिन में सबसे ज्यादा 66 लाख 18 हजार 717 यात्रियों ने सफर किया था। इस बात की जानकारी डीएमआरसी के प्रिंसिपल एक्जक्यूटिव डायरेक्टर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने दी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो से एक दिन में इतने ज्यादा यात्रियों ने सफर कर के इतिहास रच दिया है।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment