केवल जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नहीं, बल्कि हमेशा दिल्ली को साफ रखें: केजरीवाल

Last Updated 29 Aug 2023 03:32:42 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से राष्ट्रीय राजधानी को केवल आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ही नहीं, बल्कि हमेशा साफ रखने की मंगलवार को अपील की।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पिछले कुछ सप्ताहों में दिल्ली के विधायकों, पार्षदों और सफाई कर्मचारियों ने खूब मेहनत करके दिल्ली को चमका दिया है। पीडब्ल्यूडी(लोक निर्माण विभाग), एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) एवं अन्य विभागों के इंजीनियर और कर्मचारियों ने भी खूब मेहनत की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सफाई केवल जी-20 के लिए ही नहीं होनी चाहिए। अब हमें दिल्ली को हमेशा ऐसे ही साफ रखना है।’’

शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी के मद्देनजर मंत्री राष्ट्रीय राजधानी में रखरखाव के कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment