G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत नहीं आएंगे पुतिन : क्रेमलिन

Last Updated 25 Aug 2023 05:07:11 PM IST

क्रेमलिन ने शुक्रवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत नहीं आएंगे।


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मॉस्को में मीडिया से कहा कि रूसी राष्ट्रपति जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत की यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं।

पेसकोव ने कहा, अब मुख्य जोर यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान पर है।

जी20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को दिल्ली में होने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है और वह 7 से 10 सितंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी में रहेंगे।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment