दिल्ली में प्लाईवुड गोदाम में लगी भीषण आग, घटनास्थल पर 21 दमकल गाड़ियां मौजूद
Last Updated 09 Aug 2023 09:06:27 AM IST
दिल्ली के गांधी नगर इलाके में बुधवार को एक प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें किसी के हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।
![]() |
दिल्ली के गांधी नगर इलाके में बुधवार को एक प्लाईवुड गोदाम में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग को बुधवार तड़के 4.07 बजे घटना के संबंध में एक आपातकालीन कॉल मिली।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, "कुल 21 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। सुबह 8.30 बजे आग पर काबू पा लिया गया।"
#WATCH दिल्ली के गांधी नगर मार्केट में एक प्लाईबोर्ड की दुकान में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/4KE90e03vV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2023
आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
| Tweet![]() |