दिल्ली में हर तरफ पानी ही पानी, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन का प्रवेश, निकास अस्थायी रूप से बंद
यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण दिल्ली मेट्रो ने गुरुवार को यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया ।
![]() |
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक ट्वीट में कहा, " यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि, इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और सेवाएं उपलब्ध हैं।" ब्लू लाइन पर परिचालन सामान्य रूप से चल रहा है। कृपया तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।"
गुरुवार सुबह 7 बजे यमुना में जल स्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया क्योंकि हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज द्वारा नदी में पानी छोड़ना जारी है।
फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर है।
यमुना ने 45 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। 1978 में, दिल्ली में बाढ़ आ गई जब हथिनीकुंड बैराज से सात लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे पुराने पुल पर यमुना नदी का स्तर 207.49 मीटर को पार कर गया।
यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है जबकि जलभराव की समस्या के कारण कई सड़कें बंद कर दी गई हैं।
दिल्ली में यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण मजनू का टीला के बाहरी रिंग रोड को बंद किया गया है।
#WATCH दिल्ली: यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण मजनू का टीला के बाहरी रिंग रोड को बंद किया गया है। pic.twitter.com/q3qLPpSpRo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2023
यमुना के जलस्तर के खतरे से उपर आने के बाद दिल्ली के कई इलाके में बाढ़ आ गई है। जिसके बाद कश्मीरी गेट ISBT से लेकर यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन, आईटीओ (ITO) रिंग रोड तक बाढ़ के जैसे हालात हैं।
कश्मीरी गेट और रिंग रोड तक यमुना का पानी पहुंच गया है। यमुना के जलस्तर ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बढ़ते यमुना के पानी के कारण ट्रैफिक का डायवर्जन किया गया है, जिसके कारण कश्मीरी गेट के पास भारी ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी (Yamuna) में बढ़ते जलस्तर के कारण वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WAZIRABAD WATER TREATMENT PLANT) का निरीक्षण किया। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WATER TREATMENT PLANT) के मशीन में पानी चले जाने के कारण 3 WTP बंद कर दिए गए हैं।
बाढ़ के चलते दिल्ली के चार बॉर्डरों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। कश्मीरी गेट जाने वाले वाहनों को सिंघु बॉर्डर पर रोक दिया गया है। यमुना के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए सिंघू बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से भारी वाहनों (Heavy Goods Vehicles) के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया हैl
वहीं हरियाणा, हिमाचल , चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली बस कश्मीरी गेट नहीं जाकर सिंघू बॉर्डर पर रुकेगी।
दिल्ली के मौजूदा हालात के बाद मयूर विहार फेज 1 के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घूसने के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। प्रभावित लोगों ने फ्लाइओवर के नीचे शरण ली है
| Tweet![]() |