Delhi Weather: दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, जानें IMD का पूर्वानुमान

Last Updated 11 Jun 2023 12:29:43 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में शहर में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक यानी 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम यानी 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।

दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की आशंका है। आईएमडी ने अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने और शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कम से कम एक सप्ताह तक लू चलने का पूर्वानुमान नहीं जताया है। हालांकि, छिटपुट जगहों पर लू चलने की आशंका है।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment