वित्तीय वर्ष 2022-23 की अंतिम तिमाही में GDP बढ़कर 6.1 फीसदी हुई

Last Updated 31 May 2023 07:18:39 PM IST

2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में भारत की आर्थिक वृद्धि बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई है, जो कि तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के 4.4 प्रतिशत से काफी ज्यादा है।


वित्तीय वर्ष 2022-23 की अंतिम तिमाही में GDP बढ़कर 6.1 फीसदी हुई

बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों से ये जानकारी सामने आई है। हालांकि, 2022-23 के दौरान वास्तविक जीडीपी में वृद्धि 2021-22 में 9.1 प्रतिशत की तुलना में 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में ये बात कही गई है।

2022-23 की सितंबर-तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.3 फीसदी रही थी।

दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में वृद्धि 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही की 13.2 प्रतिशत से लगभग आधी थी।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2022-23 की अंतिम तिमाही के लिए 4.4 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया था, हालांकि यह आरबीआई द्वारा 6.8 प्रतिशत के वार्षिक जीडीपी के अनुमान पर आधारित था।

जनवरी में जारी जीडीपी के पहले अग्रिम अनुमान में 2022-23 के लिए 7 फीसदी की वृद्धि का अनुमान दिया गया है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment