Delhi Budget 2023: वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली सरकार का पेश किया बजट
दिल्ली सरकार का बजट बुधवार को पेश किया गया। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने वित्त वर्ष 2023-23 के लिए 78,800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।
![]() वित्त मंत्री कैलाश गहलोत (फाइल फोटो) |
दिल्ली का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री कैलाश गहलोत आम आदमी पार्टी के गवर्नेंस मॉडल की तारीफ कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि दिल्ली मॉडल मतलब जनता के सपनों को पूरा करना है, उन्हें मुफ्त बिजली-पानी देना है, बढ़िया शिक्षा देना है।
मुझे ज्यादा खुशी होती अगर ये बजट पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पेश करते। वे मेरे बड़े के समान ही नहीं मेरे बड़े भाई हैं। जब राम वनवास गए थे और उनके खड़ाऊ को सिंहासन पर रख के भरत ने काम किया उसी भावना के साथ मैं ये बजट पेश कर रहा हूं: दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत pic.twitter.com/nkJqMBFMxD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2023
इससे पहले उन्होंने मां से आशीर्वाद लिया। आज दिल्ली सरकार का वार्षिक बजट 2023- 24 दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत पेश करेंगे।
आज दिल्ली के विकास और दिल्लीवासियों के लिए बेहद ख़ास दिन है।
— Kailash Gahlot (@kgahlot) March 22, 2023
विधानसभा में बजट पेश करने से पहले अपनी माँ का आशीर्वाद लिया और उनके साथ मंदिर जा कर माता रानी की पूजा अर्चना की।
माता रानी की कृपा से, ये वित्त वर्ष सबके लिए भरपूर तरक़्क़ी और ख़ुशियाँ लाएगा।#DelhiBudget2023 pic.twitter.com/pYPVhmAZQO
दिल्ली विधानसभा में बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर संदेश दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि दिल्ली के हर काम को रोकना सही नहीं है। अब लोग समझने लगे हैं और आवाज उठाने लगे हैं। प्लीज, रोज-रोज लड़ना बंद कीजिए। आइए, मिलकर दिल्ली का विकास करते हैं, लोगों की सेवा करते हैं। लड़ने में कुछ नहीं रखा। दिल्ली का बजट बुधवार दिल्ली विधानसभा में पेश किया जाएगा।
दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को दिल्ली सरकार का बजट पेश होना था, लेकिन उससे एक दिन पहले सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बजट पर रोक लगाने का आरोप लगाया था। केजरीवाल के इस आरोप को दिल्ली बीजेपी द्वारा गलत करार देते हुए कहा गया था कि केजरीवाल अपनी लापरवाही और नाकामी का ठीकरा केंद्र पर डाल रहे है। इस सारे प्रकरण के बाद आज दिल्ली का वार्षिक बजट प्रस्तुत होगा।
गौरतलब है कि, दिल्ली सरकार के बजट को केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली का वार्षिक बजट 2023-24 अनुमोदित कर दिया गया है। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के बजट के कुछ बिंदुओं पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आपत्ति जताई गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बारे में दिल्ली सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को बजट के विषय पर एक पत्र भी लिखा था। आज दिल्ली सरकार का वार्षिक बजट 2023-24 दिल्ली सरकार के वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
| Tweet![]() |