दिल्ली के आप पार्षद पवन सहरावत भाजपा में शामिल
Last Updated 25 Feb 2023 07:25:15 AM IST
नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में मतदान से पूर्व आप से बगावत कर बवाना से पार्षद पवन सहरावत भाजपा में शामिल हो गए।
![]() आप पार्षद पवन सहरावत भाजपा में शामिल |
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने पवन सहरावत को पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा की दिल्ली इकाई के कई अन्य नेता भी मौजूद थे।
भाजपा में शामिल हुए सहरावत ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी में भ्रष्टाचार के कारण उन्हें घुटन महसूस हो रही थी।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह व्यथित थे क्योंकि एमसीडी सदन की बैठक के दौरान आप पार्षदों को हंगामा करने का निर्देश दिया गया था।
| Tweet![]() |