दिल्ली पुलिस ने पवन खेड़ा को रायपुर की फ्लाइट में चढ़ने से रोका
Last Updated 23 Feb 2023 12:26:54 PM IST
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा को रायपुर जाने वाली एक फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया।
![]() दिल्ली पुलिस ने पवन खेड़ा को रायपुर की फ्लाइट में चढ़ने से रोका |
रायपुर में शुक्रवार से कांग्रेस पार्टी का महाधिवेशन होने वाला है। घटनाक्रम को देखते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में आईजीआई हवाईअड्डे के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के सत्र को बाधित करने का यह प्रयास है, ठीक वैसे ही जैसे ईडी का छापा सोमवार को मारा गया था।
| Tweet![]() |