दिल्ली में एमसीडी चुनाव प्रचार थमा, मतदान 4 को

Last Updated 03 Dec 2022 08:13:18 AM IST

नगर निगम के चार दिसम्बर को होने वाले हाई-प्रोफाइल चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुक्रवार थम गया।


दिल्ली में एमसीडी चुनाव प्रचार थमा, मतदान 4 को

चुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती सात दिसम्बर को की जाएगी । वार्ड परिसीमन के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नगर निगम का यह पहला चुनाव होगा। भाजपा और आप ने सभी 250 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस ने 247 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

राजधानी में शुक्रवार को भाजपा 210 कार्यक्रम आयोजित किया। दूसरी ओर, आप व कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में उतारा है जो मतदाताओं से नगर निगम चुनाव में उनकी पार्टी के पक्ष में शानदार जनादेश देने का आग्रह कर रहे हैं। नगर निगम में भाजपा पिछले 15 साल से सत्ता में है और लगातार चौथे कार्यकाल पर पार्टी की नजर है।

सुबह चार बजे से चलेगी मेट्रो

चुनाव के लिए होने वाले मतदान के दिन चार दिसम्बर को मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं तड़के चार बजे से शुरू होंगी।

एमसीडी के सभी 250 वार्ड पर सुबह 8 बजे मतदान शुरू होगा और शाम साढे पांच बजे समाप्त होगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक बयान जारी कर कहा कि चार दिसम्बर को दिल्ली नगर निगम चुनाव के दिन दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं तड़के चार बजे से शुरू होंगी।

डीएमआरसी के अनुसार रविवार को सुबह छह बजे तक सभी लाइन पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी। सुबह छह बजे के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य समय सारिणी के अनुसार होगा।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment