बीजेपी मुख्यालय में दिखी स्वतंत्रता दिवस की धूम, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फहराया तिरंगा

Last Updated 15 Aug 2022 11:24:15 AM IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में झंडा रोहण किया।


जेपी नड्डा

इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनने की भी अपील की थी। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा मुख्यालय में झंडा फहराया। बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

नड्डा ने देशवासियों को इस मौके पर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा उन्होंने आजादी के नायकों को भी याद किया, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया था। जेपी नड्डा ने कहा कि देश के ऊपर अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का ये देश हमेशा ऋणी रहेगा।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment