दिल्ली : वजीराबाद में 10 लोगों ने किया दो लोगों पर हमला, वाहनों में की तोड़फोड़

Last Updated 12 Aug 2022 12:05:54 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी के वजीराबाद इलाके में 10 लोगों के एक गैंग ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।


वजीराबाद

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी ने कहा कि गुरुवार देर रात करीब 11.15 बजे वजीराबाद थाने में गोलीबारी की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

डीसीपी कलसी ने कहा, "रमेश त्यागी कॉलोनी में एक दीपक (21) की तलाश में करीब 10 लोग आए थे। हालांकि, वह अपने घर पर नहीं था और उसने अपना मोबाइल बंद किया हुआ था।"

वापस जाते समय गैंग के लोगों ने सड़क पर खड़ी दो बाइकों में तोड़फोड़ की और कुछ राहगीरों पर भी हमला कर दिया।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हाथापाई के दौरान, दो लोग जतिन (17) और अजय (42) घायल हो गए और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया।"

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी ने कहा, "भीड़ में से 7 लोगों की पहचान कर ली गई है। अन्य की पहचान और उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है।"

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment