लंबे इंतजार के बाद महाराष्ट्र कैबिनेट का हुआ गठन, पीएम मोदी ने दी बाधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार के नए मंत्रियों को शपथ लेने पर बधाई दी।
![]() पीएम नरेंद्र मोदी |
महाराष्ट्र में शिंदे गुट की शिवसेना और भाजपा के कुल 18 मंत्रियों ने शपथ ली है। महाराष्ट्र में लगभग 39 दिन बाद मंत्रिमंडल का गठन कर दिया गया। एकनाथ शिंदे गुट और भाजपा के 18 मंत्रियों ने राजभवन में मंत्रिपद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट कर सभी मंत्रियों को बधाई दी और कहा कि ये टीम प्रसाशनिक अनुभव और जोश से भरी हुई है। महाराष्ट्र के लोगों के भले के लिए काम करेगी।
महाराष्ट्र में 30 जून को एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत कर भाजपा के साथ मिलकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से ही मंत्रिमंडल का गठन नही हो पा रहा था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पिछले दिनों दिल्ली दौरे पर थे। यहीं पर भाजपा आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद मंत्रिमंडल का गठन किया गया।
मंत्रिमंडल में आज शिंदे गुट और भाजपा के 9-9 मंत्रियों को जगह दी गई है। राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के बाद कुछ और मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।
| Tweet![]() |