सरकार के खिालफ महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, पुलिस ने नई दिल्ली में लागू की धारा 144

Last Updated 05 Aug 2022 10:09:06 AM IST

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के देशव्यापी विरोध के आह्वान से पहले, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को छोड़कर नई दिल्ली जिले में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है।


धारा 144 लागू

पार्टी ने शुक्रवार को अखिल भारतीय विरोध प्रदर्शन करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आवासों के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इसका खंडन किया था।

दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद, पार्टी नेताओं ने कहा कि वे अपने प्रस्तावित विरोध मार्च के साथ आगे बढ़ेंगे।

इस बीच पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचने लगे हैं। पुलिस ने भी कड़ी निगरानी रखी है और पार्टी मुख्यालय के बाहर सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी है।

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वक्त कांग्रेस मुख्यालय के अंदर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद हैं।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment