दिल्ली में गर्मी की मार, पारा 46 के पार

Last Updated 08 Jun 2022 03:04:02 AM IST

भीषण गर्मी से किसी भी तरह की राहत अभी मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मंगलवार को तो न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि मंगलवार को दिल्ली के कुछ इलाकों का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया।


दिल्ली में गर्मी की मार, पारा 46 के पार

बुधवार को न्यूनतम तापमान की 27.6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यहां का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने और दिन में 25-35 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी।

मंगलवार सूर्योदय होने के साथ ही गर्मी की तपिश शरीर को झूलसाने लगी और दिन चढ़ने के बाद तो हालत बहुत ही खराब हो गए।

दिन ढलने के बाद भी भीषण गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिखी। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं जता रहे हैं।

ऐसे में अभी गर्मी की प्रचंडता और बढ़ने वाली है। 

मौसम विभाग के अनुसार आज मुंगेशपुर इलाके का अधिकतम तापमान 46.3, नजफगढ़ 45.9, रिज 44.9, आयानगर 44.8, जाफरपुर 44.7, पीतमपुरा 44.4, पालम 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment