दिल्ली में हो सकती है हल्की बारिश
Last Updated 02 Jun 2022 11:57:21 AM IST
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
![]() (फाइल फोटो) |
मौसम विभाग ने यह भी कहा कि इस सप्ताह लू चलने की आशंका नहीं है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से एक डिग्री कम था।
आईएमडी के अधिकारियों ने कहा, “शहर में बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।” सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 46 प्रतिशत दर्ज की गई।
| Tweet![]() |