भाजपा ने केजरीवाल और जैन का इस्तीफा मांगा

Last Updated 01 Jun 2022 02:16:40 AM IST

भाजपा ने धनशोधन के मामले में ईडी द्वारा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल और जैन के इस्तीफे की मांग की।


भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया

साथ ही भाजपा ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल का रुख दर्शाता है कि वह न केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं बल्कि खुद भी इसमें शामिल हैं।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आप के इस आरोप को खारिज कर दिया कि जैन की गिरफ्तारी ‘राजनीति से प्रेरित’ है और हिमाचल प्रदेश में आगामी चुनाव के मद्देनजर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment