सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: दिल्ली से लेकर पंजाब तक विरोध, केजरीवाल के घर पर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज

Last Updated 30 May 2022 01:03:31 PM IST

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली से लेकर पंजाब तक कांग्रेस नेता विरोध कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली स्थित अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर नारेबाजी की सूचना है, वहीं चंडीगढ़ में भी विरोध प्रदर्शन जारी है।


मूसेवाला हत्याकांड: दिल्ली से लेकर पंजाब तक विरोध प्रदर्शन

 पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर घेराव किया। कांग्रेस पंजाब की आप सरकार को मूसेवाला की हत्या का जिम्मेदार मान रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने केजरीवाल के आधिकारिक आवास का घेराव करने का प्रयास किया। उन्होंने पंजाब सीएम से इस्तीफे की मांग की। दिल्ली पुलिस ने बेरीकेड लगा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओ को रोक लिया।



कांग्रेस नेता अनिल भारद्वाज ने रोष प्रकट करते हुए सवाल किया, पंजाब सरकार ने किस आकलन पर मूसेवाला की सुरक्षा हटाई?

भारद्वाज ने कहा, इनकी पार्टी के नेताओं को भारी संख्या में सुरक्षा दी हुई है लेकिन आम इंसान को पंजाब में खतरा हो गया है। पंजाब की कानून व्यवस्था हर दिन बिगड़ रही है। पंजाब सीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

एक अन्य कांग्रेस नेता परवेज आलम ने कहा, पंजाब सीएम भगवत मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए, क्यूंकि मूसेवाला कि हत्या कि जिम्मेदारी उन्हीं की है। पंजाब में जंगल राज बना रखा है, आए दिन लोगों की हत्याएं हो रही हैं। मूसेवाला एक बड़ा कलाकर था, पंजाब के तमाम युवा उन्हें पंसद करते थे, लेकिन उनकी हत्या कट दी गई।

उन्होंने कहा, आज हम केजरीवाल जी से पूछने आए हैं और जवाब मांगने आए हैं।

इसके अलावा पंजाब में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा आज सोमवार को सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है।

इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय के जारी बयानके मुताबिक, ''पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा कम करने के फैसले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने डीजीपी के कल के बयान पर भी सफाई मांगी है। राज्य सरकार जांच में पूरा सहयोग करेगी, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।''



पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या के बारे में कहा है, सिद्धू की हत्या गैंगवार में हुई है। सिद्धू की सुरक्षा कम जरूर की गई थी, हटाई कतई नहीं गई थी। सरकारी सुरक्षा के अलावा सिद्धू का अपना निजी सुरक्षा दस्ता भी था। वह घर से जब भी निकलते थे, बुलेटप्रूफ कार में ही सवार होते थे।

एजेंसियां
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment