दिल्ली : नर्स से दुष्कर्म में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धरा गया
गांधी नगर इलाके में एक नर्स को शादी का झांसा देकर चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी दुष्कर्म करता रहा। मामले की शिकायत मिलने पर आरोपी को धर दबोचा गया।
![]() दिल्ली के गांधीनगर इलाके में नर्स से दुष्कर्म |
पुलिस ने बताया कि पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने आरोपी के परिजनों के बारे में भी शिकायत दी है।
नर्स की शिकायत पर दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में लड़के की मां और भाई को भी आरोपी बनाया है। फिलहाल गांधी नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि पीड़ित नर्स मूलरूप से केरल की रहने वाली है। उसका कहना है कि वह गांधी नगर इलाके में किराए के मकान में रहती है और गांधी नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स की नौकरी करती है।
आरोपी भी अस्पताल में चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी है। काम के दौरान ही दोनों की दोस्ती हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी झांसा देकर नर्स के साथ दुष्कर्म करता रहा।
पीड़िता गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे गर्भपात कराने के लिए कहा और इनकार करने पर उससे मारपीट की।
पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इ स बीच किसी दूसरी युवती से शादी रचा ली है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
| Tweet![]() |