दिल्ली में भी समय से पहले पहुंचेगा मानसून

Last Updated 18 May 2022 02:58:25 AM IST

दिल्ली में इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून के समय से पहले 25 से 30 जून के बीच दस्तक देने का अनुमान है।


दिल्ली में भी समय से पहले पहुंचेगा मानसून

केरल में मानसून पूर्व बारिश हो रही है। केरल में समय पूर्व मानूसन आने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून के बंगाल की खाड़ी के और अधिक हिस्सों की ओर आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

यह अगले दो दिन में पूरे अंडमान सागर एवं अंडमान द्वीप समूह और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में पहुंच जाएगा।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment