भीषण गर्मी और लू की चपेट में दिल्ली

Last Updated 12 Apr 2022 02:17:51 AM IST

सोमवार को गर्मी ने 10 वर्षो का रिकार्ड तोड़ दिया। गर्मी और लू के थपेड़ों से ऐसा लग रहा था जैसे आसमान से आग बरस रही हो।


भीषण गर्मी और लू की चपेट में दिल्ली

गर्मी का यह आलम सूरज ढलने के बाद भी जारी रहा। इन दिनों दिन और रात की गर्मी में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। भीषण गर्मी से लोग घरों के अंदर उबल रहे हैं।

लोगों को न तो दिन में न ही रात में गर्मी से राहत मिल रही है। रात में भी लू जैसी ही गर्म हवाएं चल रही हैं। सोमवार का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

वहीं दूसरी ओर यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो एक रिकार्ड है। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों का अधिकतम तापमान 42 और 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रिकार्ड किया गया।

इसी तरह न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद भी नहीं है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में बुधवार और बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 39 डिग्री तक आ सकता है लेकिन रविवार को फिर उसके 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

इससे पहले, विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में लू की तीव्रता मंगलवार की रात से कम हो सकती है। यह विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर सकता है।

इसके प्रभाव से 12 अप्रैल से देश के पश्चिमोत्तर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment