दिल्ली के सीएम आवास में तोड़फोड़ को लेकर आठ गिरफ्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर बुधवार दोपहर हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
![]() दिल्ली के सीएम आवास में तोड़फोड़ को लेकर आठ गिरफ्तार |
फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हंगामे व तोड़फोड़ में कौन-कौन लोग शामिल थे। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है।
पुलिस का कहना है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में बयान दिया था। इस पर विरोध जताते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर कथित तौर पर तोड़फोड़ कर दी थी। बाद में सभी आरोपी फरार हो गए थे।
पुलिस ने बुधवार को ही इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी पर हमला, सरकारी आदेश के उल्लंघन और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। जबकि 70 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था लेकिन बाद में हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता रिहा कर दिए गए थे।
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात को पांच भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को तीन और आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस ने बृहस्पतिवार दिनभर छापेमारी की गई। पुलिस यह पता कर रही है कि तोड़फोड़ में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसके लिए फुटेज खंगाला जा रहा है।
| Tweet![]() |