Aaj ka Panchang/Rashifal 14 August 2025: आज हलषष्ठी व्रत, जानें शुभ-अशुभ योग और राहुकाल का समय

Last Updated 14 Aug 2025 11:37:56 AM IST

आज यानी 14 अगस्त को भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। जिसे हल षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।


राष्ट्रीय श्रावण 23, शक् संवत् 1947। भाद्रपद कृष्ण षष्ठी, संवत् 2082, सौर (मिथुन) श्रावण मास की 30, प्रविष्टें। सफर 19, हिजरी 1447 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी अर्धरात्रियोत्तर 02:08 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात सप्तमी तिथि शुरु। रेवती नक्षत्र प्रात: 09:06 बजे तक, तदन्तर अिनी नक्षत्र शुरु। शूल योग अप. 01:12 बजे तक, तदन्तर गण्ड योग शुरु। चन्द्रमा मीन राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 09:06 बजे मेष राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा) समाप्त प्रात: 09:06 बजे, भद्रा शुरु अर्धरात्रियोत्तर 02:08 बजे से। 

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:49, काशी-प्रात: 05:31, कानपुर-प्रात: 05:40, पटना-प्रात: 05:22, देहरादून-प्रात: 05:44, गोरखपुर-प्रात: 05:27, लखनऊ-प्रात: 05:37 बजे।

दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:01, काशी-सायं 06:33, कानपुर-सायं 06:46, पटना-सायं 06:25, देहरादून-रात्रि 07:00, गोरखपुर-सायं 06:34, लखनऊ-सायं 06:44 बजे।

दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 10:07, काशी-रात्रि 09:48, कानपुर-रात्रि 09:57, पटना-रात्रि 09:39, देहरादून-रात्रि 10:01, गोरखपुर-रात्रि 09:44, लखनऊ-रात्रि 09:54 बजे।

दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 10:45, प्रात: 10:17, कानपुर-प्रात: 10:30, पटना-प्रात: 10:09, देहरादून-प्रात: 10:44, गोरखपुर-प्रात: 10:17, लखनऊ-प्रात: 10:28 बजे। राहुकाल 13:30 बजे से 15:00 बजे। 

मेष : परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कायरें में अत्याधिक व्यय संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।     
बृषभ : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।  

मिथुन : किसी भावनात्मक संबंध से मन प्रभावित रहेगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को खुश रखेगी। कुछ नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।      

कर्क : प्रियजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें।  

सिंह : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। अच्छे कायरें के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।     

कन्या : आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों के बीच खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कायरें को कल पर न टालें।    

तुला : भावनाओं पर नियंतण्ररखें। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी।  

वृश्चिक : सामाजिक संबंधों के निर्वहन में थोड़ी व्यस्तता रहेगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।   

धनु : महत्वपूर्ण कायरें पर ध्यान केंद्रित करें। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। अच्छे कायरें द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। राजनीतिज्ञो को अनुकूल ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर : अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।  बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। अभिभावकों के सहयोग से उत्साह बढ़ेगा।  

कुंभ : आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। नकारात्मक चिंताओं का  त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। रोजगार में अति व्यस्तता रहेगी किंतु महत्वपूर्ण कार्य समय से पूरे करें।   

मीन : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। 
 

पं कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment