Aaj Ka Rashifal, Saturday, August 16, 2025: आज 16 अगस्त 2025, शनिवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।

|
मेष : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें, पछताना पड़ सकता है। बिगड़े संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना की आवश्यकता है। सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी।
बृषभ : कुछ असमान्य स्थितियां नकारात्मकता को जन्म देंगी। विपरीतलिंग के आकर्षण से अपयश और लान्छन का योग है। संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें। पुरानी बातों भूल वर्तमान में जीयें।
मिथुन : सूझ-बूझ के साथ व्यय करें। कार्यक्षेत्र में महत्ता बढ़ेगी। तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनायें। मजाकिया व हंसमुख स्वभाव से दूसरों को आकर्षित करेंगे। परिवार में श्रेष्ठजनों का सम्मान करें।
कर्क : भौतिकता आपको अपनी ओर आकर्षित करेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण कार्य के प्रति आलस्य न करें। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा। घर में खुशहाल माहौल रहेगा।
सिंह : मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। सगे-संबंधों में मर्यादा का ख्याल रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति चिंतित होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा। सही समय पर सही निर्णय लें।
कन्या : व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही न करें। मन में नकारात्मक चिंताएं परेशान करेंगी। रोजगार में व्यस्तता से मन परेशान होगा।
तुला : नई दिशा में आपकी योजना आपको ऊर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलें। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।
वृश्चिक : सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केंद्रित होंगे। रोजगार मे परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा। किसी संबंध के प्रति प्रगाढ़ता से निजी संबंधों में कटुता पैदा हो सकती है।
धनु : दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। प्रयासरत् क्षेत्र में मिली असफलता मानसिक अवसाद जन्म दे सकती है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें।
मकर : किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुविधाग्रस्त रहेगा। जीवन साथी से मधुर वाणी का प्रयोग करें। मन को खराब विचारों से दूर रखें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर बना रही है। अत: इसे बदलें।
कुंभ : अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें। वर्तमान में आ रही कठिनाइयों से सामना करने का समय है। रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को खुश रखेगी। धूर्त लोगों से दूरी बनाने का प्रयास करें।
मीन : सगे-संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है। वाणी में संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें। कुछ नई कठिनाइयों का बोध हो सकता है। कुछ चिंताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती हैं।
| | |
 |