Weekly Horoscope 17 to 23 August 2025: जानिए 17 से 23 अगस्त, 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार

Last Updated 17 Aug 2025 08:32:16 AM IST

Weekly Horoscope 17 to 23 August 2025: आज हम आपको बताएंगे 17 से 23 अगस्त, 2025 तक के भविष्यफल के बारे में, कौन-सी राशि वालों को रहना होगा सतर्क और कौन सी राशिवालों को होगा लाभ। साथ ही आपको बताएंगे कि इस सप्ताह कौन-कौन से त्यौहार हैं।


जानिए 17 से 23 अगस्त, 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:51, काशी-प्रात: 05:32, कानपुर-प्रात: 05:41, पटना-प्रात: 05:23, देहरादून-प्रात: 05:45, गोरखपुर-प्रात: 05:29, लखनऊ-प्रात: 05:38 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:58, काशी-सायं 18:31, कानपुर-सायं 18:43, पटना-सायं 18:23, देहरादून-रात्रि 18:57, गोरखपुर-सायं 18:31, लखनऊ-सायं 18:41 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 00:25, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 00:10, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 00:18, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 00:00, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 00:16, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 00:05, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 00:15। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 14:10, काशी-अप. 13:37, कानपुर-अप. 13:51, पटना-अप. 13:28, देहरादून-अप. 14:11 गोरखपुर-अप. 13:39, लखनऊ-अप. 13:49 बजे। राहुकालम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक। राष्ट्रीय श्रावण 26, शक् संवत् 1947। भाद्रपद कृष्ण नवमी, संवत् 2082, सौर (कर्क) भाद्रपद मास की 01, प्रविष्टें। सफर 22, हिजरी 1447 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। भाद्रपद कृष्ण पक्ष नवमी (09) रात्रि 19:25 बजे तक, तदन्तर दशमी तिथि प्रारम्भ। रोहिणी नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 03:18 बजे तक, तदन्तर मृगशिरा नक्षत्र प्रारम्भ। व्याघात योग  अर्धरात्रयोत्तर 01:40 बजे तक, तदन्तर हषर्ण योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में ही संचरण करेगा। गोगा नवमी, संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल प्रात: 08:17 बजे तक, छत्र, स्वर्ण व वस्त्र दान, गंगा में स्नान, गंगा में स्नान। 

मेष-आप अपने उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने मे आपको सक्षम होंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ अनोखी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। पारंपरिक व धार्मिक कार्य मे आस्था बढ़ेगी। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसमें सुधार लावें। रविवार व सोमवार को आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। 

वृषभ-इस सप्ताह बढ़ती हुई जिम्मेदारियाँ समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा।  राजनीतिकज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।  नये आसार आपमें अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। सोमवार व  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में थोड़े अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। 

मिथुन-भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण कर अच्छे अवसरों का लाभ उठावें। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। वाणी पर संयम रखे और संबंधों में मधुरता लाने की चेष्ठा करें। कुछ आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता के योग है। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। सम्वेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण करें, यह  शिक्षा प्रतियोगिता के दिशा में कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। 

कर्क- किसी कुन्ठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। अपने आवश्यकता पूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण करें क्योंकि कार्य क्षेत्र में यह आपके छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। कुछ नई महत्वाकांक्षाएं आप पर प्रभावी होगी। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। उच्च स्तरीय ब्यक्तियो से निकटता प्रगति के ओर अग्रसर करेगा।

सिंह-भविष्य को लेकर मन में नकारात्मक विचार प्रभावित हो सकता है। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगा। मन अनवरत् परिश्रम के लिए केन्द्रित होगा। किसी महत्वपूर्ण दायित्व का सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ति के लिए मन चिन्तित होगा। कुछ बिशेष सफलताओ के आसार बनेगा।  आकस्मिक कोई नई आशा की किरण मन में जगेगी। अच्छे बिचार आन्तरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। घर-परिवार मे जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा।        

कन्या-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश मे ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। कुछ देनदारियां भी आपको हतोत्साहित कर सकती है परन्तु सप्ताह के अन्त में आकस्मिक धनागम से उत्साह का संचार होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। रविवार व सोमवार को किसी निकटस्थ संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी अपने को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे।

तुला-परिवार में छोटी-छोटी बातें तनाव का कारण बन सकती है। भावनात्मक रिश्तों को लेकर आपका मन संजीदा होगा।  मन में पुरानी और व्यर्थ की बातों को जगह न दें। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र मे प्रयत्न तीव्र होगा। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में विरोधियों के सक्रीयता से सावधान रहें। कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता के दृष्टि से समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।  

वृश्चिक-अपने मन पर अनैतिक विचारों को प्रभावी न होने दे। कोई लम्बी दूरी की यात्रा के योग है।  ईश्वरीय आस्था से समस्याओं को हल होगा। कुछ भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी। राजनैतिक क्षेत्रों के व्यक्तियों के लिए अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। बढ़ती जिम्मेदारियों के पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा। 

धनु-महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। भौतिक सुख-साधनो की पूर्ति में अत्यधिक ब्यय के योग है। आपके निकटस्थ संबंधों में कटुता ला सकता है। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। पुरानी समस्याओं के समाधान के भी आसार बनेंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। चिन्ता छोड़ सकारात्मक दिशा में परिश्रम पर ध्यान देवे।  किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। 

मकर-महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकता है अत: इसमें सुधार लावें। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। जिनके सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टी संभव।

कुंभ-सुन्दर संभावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। मुश्किल से मुश्किल परीस्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लेवे। एक साथ ढेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। शुक्रवार व शनिवार किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  अवरोधित कार्य के समाधान के आसार बनेंगे। 

मीन-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। अनवरत् परिश्रम द्वारा अपने महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। श्रेष्टजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। कुछ अप्रिय बातो से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी के क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। छोटी-छोटी बातो पर क्रोध न करें।  मन में ढेर सारी चिन्ताओं का समावेश होगा। रविवार व सोमवार अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। 

सप्ताह के व्रत और त्योहार

18 अगस्त - भद्रा प्रारम्भ प्रात: 06:24 बजे से सायं 17:23 बजे तक। 19 अगस्त -2025 जया एकादशी वत सबका, पर्युषण पर्वारम्भ (जैन), गो-वत्स पूजा द्वादशी। 20 अगस्त - प्रदोष वत, शुक्र कर्क राशि में अर्धरात्रयोत्तर 01:19 बजे प्रवेश कोगा। 21 अगस्त - भद्रा अपराहन् 12:46 बजे से अर्धरात्रयोत्तर 00:21 बजे तक, मास शिवरात्रि वत, बुद्ध ओषा नक्षत्र में अर्धरात्रयोत्तर 04:21 बजे प्रवेश कोगा। 22 अगस्त-श्राद्ध की अमावस्या, पिठौरी अमावस्या, कुशोत्पाटिनी अमावस्या, ú हूँ फट् मंत्र से कुशोत्पाटन, पोला (वृषभोत्सव), मौन वतारम्भ (जैन), सूर्य सायन कन्या राशि में अर्धरात्रयोत्तर 02:14 बजे प्रवेश करेगा।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment