लालू प्रसाद को फिर से लाया गया एम्स
Last Updated 24 Mar 2022 05:22:37 AM IST
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद को तड़के करीब तीन बजे यहां एम्स से छुट्टी दिये जाने के बाद बुधवार को दोपहर में फिर से अस्पताल लाया गया और एक सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया।
![]() लालू प्रसाद को फिर से लाया गया एम्स |
प्रसाद (73) को रात भर निगरानी में रखने के बाद एम्स से छुट्टी दे दी गई थी।
झारखंड की राजधानी रांची स्थित रिम्स में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद वहां के एक मेडिकल बोर्ड ने उन्हें एम्स ले जाने का सुझाव दिया था।
इसके बाद प्रसाद को मंगलवार रात करीब नौ बजे एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया था।
| Tweet![]() |