रणजीत सिंह हत्याकांड : गुरमीत राम रहीम को उम्रकैद की सजा
Last Updated 18 Oct 2021 06:01:04 PM IST
रणजीत सिंह हत्याकांड के 19 साल पुराने मामले में पंचकुला की विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और 4 अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई।
![]() डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम |
इसके अलावा अदालत ने राम रहीम पर 31 लाख रुपये और अन्य आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
इससे पहले राम रहीम को पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की 2002 में हत्या करने के मामले में दोषी करार दिया गया था।
बता दें कि गुरमीत राम रहीम को 2017 में दो अनुयायियों के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है और वह अभी हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।
| Tweet![]() |