दिल्ली : गाजीपुर मुर्गा मंडी खोलने का आदेश

Last Updated 15 Jan 2021 01:10:07 AM IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर कुक्कुट बाजार को खोलने का बृहस्पतिवार को निर्देश जारी किया। बाजार से लिए गए 100 नमूनों में र्बड फ्लू की पुष्टि नहीं होने के बाद उन्होंने यह आदेश दिया।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री ने ट्वीट का कहा कि र्बड फ्लू के मद्देनजर मुर्गा बाजारों से लिए गए नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। कुक्कुट बाजार को खोलने और मुर्गा-मुर्गियों की खेप के आयात, कारोबार पर पाबंदी के आदेश को वापस ले लिया गया है।

दिल्ली पशुपालन इकाई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुगरें के बीच र्बड फ्लू का प्रसार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि एशिया के सबसे बड़े गाजीपुर कुक्कुट बाजार से लिए गए सभी 100 नमूनों में र्बड फ्लू नहीं होने की पुष्टि हुई है।

एक दिन पहले राजधानी में तीनों नगर निगमों ने दुकानों और रेस्तरांओं के पोल्ट्री या प्रसंस्कृत चिकन बेचने तथा रखने पर रोक लगा दी थी, लेकिन इस आदेश को भी बृहस्पतिवार को वापस ले लिया गया। कौवों और बत्तखों के नमूनों में र्बड फ्लू की पुष्टि होने के तीन दिन बाद ये परिणाम आए हैं।

कौवों और बत्तखों के नमूनों में र्बड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार को शहर के बाहर से लाए जाने वाले प्रसंस्कृत एवं पैकेटबंद चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी थी। सरकार ने एहतियात के तौर पर 10 दिन के लिए थोक पोल्ट्री बाजार भी बंद कर दिया था।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment